गढ़वा में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से होगा चार स्टेडियम का निर्माण, मिली स्वीकृति

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में चार प्रखंडों में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से प्रखंड स्तरीय चार स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के
चिनिया प्रखंड के ग्राम चिरका में एक करोड़ 12 लाख 55 हजार 800 रुपए की लागत से, डंडा प्रखंड के ग्राम मोतीहारा में एक करोड़ 34 लाख 25 हजार 600 रुपए की लागत से, रमकंडा प्रखंड के ग्राम सबाने में एक करोड़ 42 लाख 53 हजार 300 रुपए की लागत से तथा गढ़वा प्रखंड के ग्राम बलिगढ़ में एक करोड़ 33 लाख 76 हजार 600 रुपए की लागत से प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ, सामाजिक, धार्मिक एवं खेल के क्षेत्र में भी काफी तेजी से विकास कर रहा है। खेल के क्षेत्र में भी विकास का गढ़वा अब इतिहास रचेगा। जिले में खेल की सारी आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध होगी। यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हर अवसर एवं सुविधा प्रदान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें उचित प्रोत्साहन एवं सहयोग की जरूरत है। इसके लिए वे हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र के खिलाड़ियों को सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!