Location: Garhwa
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में गढ़वा जिला कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गढ़वा रंका विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन देश के उत्थान के लिए समर्पित किया था। उनका मानना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही देश का विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए कई योजनाएं चला रहे हैं, जिनसे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने झामुमो सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में जनता झामुमो सरकार के मंत्रियों और विधायकों से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता झारखंड में परिवर्तन की लहर लेकर आ रहे हैं और निकम्मी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें अलखनाथ पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, नरेंद्र पांडेय, संतोष दुबे, आदि लोगों उपस्थित थे।















