गढ़वा में मुख्यमंत्री मोहन यादव और बाबूलाल मरांडी का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भीड़ ने भरी हुंकार

Location: Garhwa

गढ़वा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है। जिस तरह कंस ने अत्याचार किया, उसी प्रकार झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने जनता पर अत्याचार किया है।” सोमवार को रमकंडा के पुन्दगा गांव में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में उन्होंने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में 13 नवंबर को मतदान की अपील की।

डॉ. यादव ने राज्य की सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और खनिज संपदा के दोहन का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की यह सरकार “पांच वर्षों से खदान, कोयला, बालू और खनिज संपदा लूटने में व्यस्त रही।” उन्होंने दावा किया कि मंत्री से लेकर नेताओं तक के घरों से लाखों रुपये बरामद हुए हैं।

सभा में पहुंचे समर्थकों से भाजपा के पक्ष में मतदान का संकल्प दोहराते हुए यादव ने कहा कि “अब समय आ गया है, मथुरा में भी दिवाली मनेगी।” भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रनाथ तिवारी सहित अन्य नेताओं ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर मुख्यमंत्री यादव और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया। इस दौरान झामुमो छोड़कर हजारों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

मरांडी का विश्वास: “भाजपा सरकार बनते ही सभी वादे होंगे पूरे”

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “इस गठबंधन ने क्षेत्र के विकास की कोई चिंता नहीं की। बल्कि जनता के बीच डर और भय का माहौल बना रखा है।” मरांडी ने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनते ही “गोगो दीदी योजना, सिलेंडर सहित सभी वादे पूरे किए जाएंगे।”

मरांडी ने बताया कि यहां हजारों की भीड़ जीत का संकेत है, लेकिन इस जीत को और बड़ा बनाना है ताकि झारखंड में बदलाव लाया जा सके।

सतेंद्रनाथ तिवारी का वादा: “अपराध और गुंडाराज का होगा खात्मा”

भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा में “अपराध और भय का माहौल” है, जिससे आम लोग सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “मंत्री के इशारे पर गरीबों की जमीनें लूट ली जा रही हैं और अवैध खदानें चलाई जा रही हैं।”

सभा में विधानसभा प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, उत्तम पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मंटू दुबे, अवधेश प्रसाद, सोनू देवी, जिम्मेदार सिंह, अमित हस्सा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!