गढ़वा में माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, गृहमंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन

गढ़वा:भाकपा (माले) ने शनिवार को प्रखंड कर्यालय से प्रतिवाद मार्च निकालकर रंका मोड स्थित नुक्कड़ सभा जिला सचिव कालीचरण मेहता के नतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किए गए वही मौके पर कालीचरण मेहता ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी अपमानजनक थी और यह संघ-भाजपा की मनुवादी मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान अंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना का अपमान हैं।

पार्टी ने मांग की कि मोदी सरकार देश से माफी मांगे और गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करे। भाकपा (माले) ने कहा कि अंबेडकर ने समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और समानता के आदर्शों के साथ भारत का संविधान तैयार किया, और उनके विचार करोड़ों दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए आदर्श हैं। अमित शाह का बयान इन वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

भाकपा (माले) ने यह भी कहा कि संघ और भाजपा संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं, और अंबेडकर के विचार उनके रास्ते में अड़चन बने हुए हैं। पार्टी ने आज से राज्यव्यापी तीन दिवसीय प्रतिवाद का आह्वान किया है।

इस मौके पर पार्टी के सुषमा मेहता, अनीता तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, अख्तर अंसारी, सुरेश चौधरी, लालमुनि गुप्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता, कृष्णा मेहता, और इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्य भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!