गढ़वा में भाजपा का बढ़ता जनाधार: झामुमो छोड़ कई युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश

Location: Garhwa

गढ़वा विधानसभा चुनाव के बीच मेराल प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई युवाओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (का समर्थन करने का निर्णय लिया। भाजपा के गढ़वा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने इन सभी युवाओं को पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर ठाकुर प्रसाद महतो ने झामुमो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गुंडाराज से जनता त्रस्त है। मेराल क्षेत्र में झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के साथ मारपीट की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अपमानजनक हैं। महतो ने जोर देते हुए कहा कि गढ़वा की जनता झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में मंत्री और विधायक पांच वर्षों से गढ़वा की जनता के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। व्यापारी, महिलाएं, किसान और नौजवान सभी झामुमो के माफिया राज और गुंडाराज से तंग आ चुके हैं। गढ़वा में भाजपा के प्रति बढ़ते समर्थन को उन्होंने परिवर्तन की लहर बताया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम, गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, अमित कुमार, ओमप्रकाश केशरी, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, उदय तिवारी, अनिता गुप्ता, विकास तिवारी, पार्वती सिंह, मीरा यादव, रितेश दुबे सहित कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से विजय साह, रामाशीष साह, सुखनाथ साह, सुशील साह, शिवपुजन साह, सकेन्द्र साह, अजय साह, अनुप साह, दीपक प्रसाद, केतन प्रसाद, राज गुप्ता, लवकुश कुमार, सुर्या गुप्ता, मिथुन कुमार, और रविन्द्र कुमार सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!