गढ़वा में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सदर अस्पताल रेफर अस्पताल बन चुका है और जिले भर में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद गंभीर है।

रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि गढ़वा सदर अस्पताल अब मौत का कुआं बन गया है। यहां डॉक्टर, दवाएं और जांच सुविधाओं की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में नेता सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं, जबकि आम जनता की सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।
सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल है, वहीं मरीजों को दवाओं और जांच के लिए बाहरी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। चौबे ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए वेंटिलेटर अब तक बिना तकनीशियन के पड़े हैं। झामुमो सरकार तकनीशियन बहाल करने में नाकाम रही है, जिससे वेंटिलेटर का रखरखाव संभव नहीं हो पा रहा है
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने भी झामुमो सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि गरीबों को सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलाज के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान युवा मोर्चा महामंत्री विकास तिवारी, गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!