गढ़वा में 200 से अधिक युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर को जिताने का लिया संकल्प

गढ़वा। झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। प्रत्याशियों के समर्थन में हर क्षेत्र के लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर शनिवार को गढ़वा प्रखंड के सुखबाना, उड़सुगी आदि गांवों से लगभग 200 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया।

यहां सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और मंत्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से संतोष गुप्ता और अंकित पांडेय के नेतृत्व में कुणाल कुमार श्रीवास्तव, इरशाद खां, विकास कुमार, नवलेश कुमार, दीपक गुप्ता, सुंदर लाल, असगर हुसैन, अमित चंद्रवंशी, अकबर मंसूरी, अरसद मंसूरी और सोनु ठाकुर समेत 200 से अधिक लोग शामिल थे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!