गढ़वा को कच्ची सड़कों से मुक्त करना मेरा सपना: मंत्री मिथिलेश ठाकुर का बड़ा ऐलान

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खपरो गांव में साढ़े दस करोड़ की लागत से करीब साढ़े दस किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होने जा रहा है। झारखंड के ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क निर्माण को स्वीकृति दी है।

पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क की मांग कर रहे थे। अब उनका यह वादा पूरा हो रहा है, और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत रंका-रमकंडा मुख्य मार्ग से खपरो गांव को जोड़ने वाली सभी कच्ची सड़कों का पक्कीकरण किया जाएगा। उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में गढ़वा के हर गांव की कच्ची सड़कों को पक्की सड़कों में बदल दिया जाए, जिससे क्षेत्र में बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!