गढ़वा की तस्वीर बदलने के लिए करें मतदान : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा। मेराल दक्षिणी जिला परिषद सदस्य संजय सिंह सहित भाजपा, बसपा, एआईएमआईएम आदि राजनीतिक दलों को छोड़कर विभिन्न प्रखंडों के 300 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हो गये हैं। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कमलापुरी, अमित कमलापुरी सहित मेराल प्रखंड के चामा एवं दुलदुलवा से उदय गुप्ता, चंदन गुप्ता, सत्यम चंद्रवंशी, सोनू पाल, नितीष पाल, छोटू विश्वकर्मा, राहुल चंद्रवंशी, रंजन पासवान, विनोद चौधरी, गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से सूर्या केशरी, संजू कुमार, विक्की पासवान, अमित प्रजापति, नीरज कुमार, नितीश यादव, सरफराज, गौरव शुक्ला, हिमांशु पटेल, टाईगर कुमार रवि, श्रवण कुमार, रोहित कुमार, सन्नी पंडित, सरफु अंसारी, रंका प्रखंड के खपरो से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गुलजार अंसारी, सक्साद खलीफा, अनिस अंसारी, शमशेर अंसारी, रंका के रबदा से भाजपा व बसपा छोड़कर अशोक राम, संजय चंद्रवंशी, चंदन कुमार, भोला राम, मनोज राम, हरि भुईयां, धनंजय दुबे, उत्सव तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, रंका उत्तरी जिला परिषद प्रतिनिधि राहुल तिवारी, खपरो से मनोज भारती, इंद्रदेव राम, लाल बाबु, राम स्वार्थ राम, भोला कुमार, सुरज सिंह, आशीष कुमार रंजन, विवेक कुमार, गढ़वा प्रखंड के जुटी से जमील अख्तर, संजर अंसारी, सकील अंसारी, शहजाद अंसारी, कल्याणपुर पंचायत से मंजर खान के नेतृत्व में टेंपु चालक संघ के अध्यक्ष जुबरैल खान, सचिव सरफराज खान, शदाब अंसारी, पिंटु शर्मा, अमानत हजाम सहित 300 से अधिक लोग शामिल हैं।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग वोट लूटने वालों से सावधान रहें। अपने क्षेत्र में जनता को भी इस बात से अवगत कराएं कि जो लोग सिर्फ चुनाव के समय वोट लूटने आते हैं, कोई चिकनी-चुपड़ी तो उल्टी-सीधी बातों में फंसा कर जनता को गुमराह करते हैं। वैसे लोगों के झांसे में कभी नहीं आएं। लोकतंत्र के इस महापर्व में एक-एक वोट काफी महत्वपूर्ण है। सभी लोग सोच समझकर क्षेत्र का विकास करने वाले व्यक्ति को ही वोट दें। जो वोट लेकर जीतने के बाद क्षेत्र में कोई काम नहीं करता है, वैसे लोगों को कभी वोट न दें। गढ़वा की तस्वीर बदलने के लिए तीर धनुष छाप पर ही अपना मतदान करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!