गढ़वा के संजय सिंह बने झारखंड अंडर-23 टीम के मेडिकल कोऑर्डिनेटर, जिले में खुशी की लहर

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक एवं ‘पितामह’ कहे जाने वाले संजय सिंह को झारखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम के मेडिकल कोऑर्डिनेटर के रूप में चुना गया है। इस उपलब्धि से गढ़वा जिले में उत्सव का माहौल है।

संजय सिंह इससे पहले झारखंड अंडर-17 टीम के मैनेजर रहते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 27 वर्षों तक गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव पद पर रहते हुए जिले के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी कर्मठता और कार्यकुशलता के कारण झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

संजय सिंह के चयन पर जिले के खिलाड़ियों और नागरिकों ने शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में सुबोध वर्मा, सचिदानंद धर दुबे, अनिल सिंह, अनूप तिवारी, सियाराम शरण वर्मा, दीपक सिंहा, पंकज चौधरी, कमलेश सिन्हा समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।
संजय सिंह के इस चयन से गढ़वा के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को प्रोत्साहन मिला है। जिले में खेल विकास की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!