गढ़वा के अन्नराज डैम में युवक डूबा, NDRF टीम बुलाई गई

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के अन्नराज डैम में गुरुवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब स्टीमर पर सैर के दौरान चिरौंजिया गांव निवासी पिंटू कुमार गुप्ता (20 वर्ष) का पैर फिसलने से वह डैम में डूब गया। घटना के बाद से ही पिंटू को डैम से निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसे ढूंढ़ा नहीं जा सका है।

गढ़वा थाना प्रभारी ने बताया कि पिंटू के परिवार और स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने पिंटू की तलाश के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया है और पुलिस अधीक्षक से अनुरोध कर NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को बुलाया गया है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से खोज अभियान जारी है, लेकिन विशेषज्ञों की टीम के आने के बाद ही तलाश में तेजी लाई जा सकेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
error: Content is protected !!