गढ़वा जिला स्तरीय रोड साइकलिंग चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024 संपन्न

Location: Garhwa

गढ़वा जिला स्तरीय रोड साइकलिंग चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024 का सफल आयोजन राम साहू आउटडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर वर्गों में महिला/पुरुष, बालक/बालिका साइकिलिंग खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक अजय कांत, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक प्रभात रंजन तिवारी, सहायक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पाल, सत्येंद्र प्रसाद यादव, और चंद्र बहादुर सिंह ने ऑफिशियल के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अल्प समय और त्योहारों के बावजूद खिलाड़ियों की भागीदारी उनके खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को रांची में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे राज्य टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे। साथ ही, खिलाड़ियों को अपने साथ बर्थ प्रमाण पत्र लेकर जाने की सलाह दी गई।

चयनित खिलाड़ियों की सूची:

  1. छोटी कुमारी
  2. स्नेहा कुमारी
  3. वर्षा कुमारी
  4. आरती कुमारी
  5. विकास कुमार
  6. पंकज उरांव
  7. सिद्धार्थ यादव
  8. अभिजीत कुमार सिंह
  9. अभय कुमार
  10. धीरज कुमार
  11. शौर्य सिंह

टीम के प्रशिक्षक के रूप में धर्मेंद्र कुमार पाल और मैनेजर के रूप में चंद्र बहादुर सिंह को नियुक्त किया गया है।

झारखंड साइकलिंग संघ के तत्वावधान में सिद्धू कानू साइकलिंग वेलोड्रम, खेलगांव, रांची में 3 और 4 नवंबर 2024 को राज्य स्तरीय रोड साइकलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें गढ़वा जिला के चयनित सभी खिलाड़ी भाग लेंगे। गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के चेयरमेन अनिल पांडे, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा, विजय कुमार केसरी, प्रोफेसर में सहाय, राकेश पाल, कमलेश कुमार गुप्ता, उदय नारायण तिवारी, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, किशोर कुनाल, अजय कुमार गुप्ता, और जगन्नाथ राम सहित खेल संघ के अन्य सदस्यों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

यह जानकारी गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे द्वारा दी गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!