सार्वजनिक झंडोतोल्लन के दौरान मनरेगा कर्मियों की वेतन वृद्धि का मुख्यमंत्री का भाषण असत्य: उदय प्रसाद

Location: Garhwa

उदय प्रसाद

26 वें दिन भी हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना
वादा निभाओ स्थाई करो अभियान के तहत मनरेगा कर्मियों का 22 जुलाई से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन हड़ताल अब तक जारी है.टाउन हॉल गढ़वा के सामने शुक्रवार को भी मनरेगा कर्मी धरना पर बैठे रहे.

धरना पर बैठे मनरेगा कर्मियों ने लगभग एक माह से शुरू हुए इस आंदोलन के बावजूद सरकार द्वारा मनरेगा कर्मियों से वार्ता नहीं किए जाने की पहल पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है. मनरेगा कर्मियों ने सार्वजनिक झंडोतोलन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा दिए गए अभिभाषण में जिसमें मनरेगा कर्मियों की राशि पच्चस प्रतिशत बढ़ाने की बात कही गई उसकी तीव्र आलोचना किया है. उदय प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से असत्य बात बोल रहे हैं.मनरेगा कर्मियों को मुश्किल से हजार डेड हजार रुपए की वृद्धि हुई है, जबकी स्थाई करण करने की मांग है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव से पहले संविदा संवाद एवं रात्रि चौपाल चर्चा में हम लोगों को सेवा स्थाई करने का वादा किए थे. सरकार का साढे चार वर्ष का कार्यकाल बीत गया. बावजूद हमारी मांगे पूरी नहीं की गइ हैं. मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के कारण सरकार का तमाम कामकाज ठप है बावजूद सरकार हम लोगों से वार्ता नहीं कर रही है. मनरेगा कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी सेवा शर्त नियमावली में सुधार कर सेवा स्थाईकरण एवं वेतनमान का प्रावधान नहीं करेगी तब तक वे लोग हड़ताल पर बने रहेंगे. धरना पर बैठे कर्मियों में मुकेश दुबे अखिलेश कुमार तिवारी उदय प्रसाद आलोक तिवारी मेनिका कुमारी प्रतिमा कुमारी असलम खान रघुवीर राम रोहित कुमार हिमांशु कुमार आदि का नाम शामिल है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!