एसडीओ ने झारखंड उत्तरप्रदेश सीमावर्ती बिलासपुर में लगाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- मुख्य निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा झारखंड विधान सभा चुनाव की घोषणा होते ही भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह रेस हो गया है।बुधवार को एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह, भूमि उप समाहर्ता शिलवंत भट्ट, सीओ विकाश कुमार सिंह, नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल,पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ,थाना प्रभारी आदित्य नायक ने झारखंड उत्तरप्रदेश सीमावर्ती बिलासपुर में लगाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर उपस्थित मजिस्ट्रेट को उतर प्रदेश की ओर से आने ओर जाने वाले वाहनों का सही तरीके से जांच करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि किसी प्रकार जांच के दौरान संदेहास्पद पाया तो तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इधर भूमि उप समाहर्ता शिलवंत भट्ट, सीओ विकाश कुमार सिंह, नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने शहरी क्षेत्र में विद्युत खंभे में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडों और पोस्टर हटवाया। साथ ही साथ नगर पंचायत के कर्मियों को 24 घंटे के अंदर शहर के घरों के बाहर लगे राजनीतिक दलों के लिए बैनर पोस्टर हटाने का निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!