दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बजरंग सेवा समिति की बैठक, अमोद कुमार अध्यक्ष व मनोज कुमार सचिव बने

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर’ शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा भव्य आयोजन को लेकर शहर के भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सोमवार को बजरंग सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक कमेटी प्रमुख विक्रांत सिंह उर्फ सोनू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम व भव्य तरीके से दुर्गा पूजा आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वप्रथम विगत वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का अवलोकन कर मंजूरी दी गई। वर्ष 2024 में सादगी से पूजा करने तथा सफल संचालन के लिए नए पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमा व 9 दिनों तक पूजा-पाठ के साथ पूजा की तैयारियों व पंडाल, लाइटिंग सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए अंतिम रूपरेखा तय की गई। जिसमें उपस्थित लोगों की सहमति बनी। बैठक में क्लब का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सभी के सर्वसम्मति से अमोद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष व मनोज कुमार अग्रहरी को सचिव बनाया गया। जबकि अनिल कुमार दास को उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, बादल सिंह को सूचना मंत्री एवं अमित कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक की जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि क्लब की ओर से इस वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। कमेटी की ओर से भव्य पूजा पंडाल, जगमग लाइटिंग से सजाने, 9 दिनों तक मां दुर्गा का आराधना, नवरात्र पूजा पाठ करने का निर्णय लिया गया। वहीं हनुमान मंदिर के चारों रंग रोगन और झालर लाइट बत्ती द्वारा आकर्षक सजावट के साथ 9 दिनों तक मां का भव्य संध्या आरती किया जाएगा। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों से सहयोग की अपील की है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य में विजय जायसवाल,चंदन कुमार,लालबिहारी विश्वकर्मा,विकाश कुमार चंद्रवंशी,नीलू कुमार मेहता,रामप्रवेश ठाकुर,अखिलेश कुमार फोटी,सुमित कुमार मेहता,रविरंजन विश्वकर्मा,गुड्डू विश्वकर्मा सहित अन्य का नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!