धुरकी में दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल

Location: Dhurki

धुरकी: धुरकी-बिलासपुर मुख्य पथ पर सरईदाहा (खाला) गांव के पास दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चार लोग घायल हो गए।

घायलों में खुटिया गांव के महफूज अंसारी (पिता ताज मोहम्मद अंसारी), नजबून बीबी (पति कलाम अंसारी), सालेहा खातून (पिता कलाम अंसारी) और खाला गांव के मोजीबुल इस्लाम (पिता तैयब अंसारी) शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल और दो महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल में रेफर कर दिया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रत्नेश कुमार ने बताया कि दो घायलों की स्थिति गंभीर है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर धुरकी पुलिस के एएसआई शैलेंद्र कुमार ने सीएचसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!