डंडा में 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड के ग्राम भिखही, टोला पपरवा, छपरदगा में सोमवार को आयोजित जनता संवाद कार्यक्रम में इन पंचायतों से विभिन्न गावों के 200 से अधिक लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। कार्यक्रम में मुुख्य अतिथि के रूप में शामिल गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। साथ ही मंत्री ने सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में झारखंड सरकार के कार्यां एवं संचालित जनहित की योजनाओ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे राज्य में झारखंड सरकार अपने बल बूते पर विकास कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने राज्य के हिस्से का गरीबों का अनाज एवं आवास बंद कर दिया। फिर भी राज्य सरकार सभी जरूरतमंदों को ग्रीन राशन कार्ड बनाकर राशन दे रही है। साथ ही गरीबों को अबुआ आवास भी उपलब्ध करा रही है। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य की जनता केंद्र की करतूतों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से श्वेता देवी, सरिता देवी, कलावती देवी, पुनीता देवी, लाखो देवी, सीमा देवी, लीलावती कुंअर, रिंकी देवी, बबलू चौधरी, रवि कुंअर, रामजन्म चौधरी, चंदन कुमार, महेंद्र चौधरी, छत्रधारी चौधरी, गीता देवी, पार्वती देवी आदि का नाम शामिल है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, कामेश्वर चौधरी, बिरेंद्र चौधरी, अनिल ठाकुर, सुनीता देवी, हरिहर ठाकुर, कबूतरी देवी, जमुना चौधरी, अंबिका चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!