कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे और इरफान अंसारी बनेंगे मंत्री, राजद से संजय प्रसाद यादव को मिला मौका

Location: रांची

रांची: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा। राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस से मंत्री बनने वालों की सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी गई है कांग्रेस कोटे से चार मंत्री बनेंगे। कांग्रेस से छतरपुर विधायक राधा कृष्ण किशोर, मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, महागामा विधायक दीपिका पांडे और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इनके नाम पर मुहर लग गई है। वहीँ राष्ट्रीय जनता दल कोटे से गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची अभी सामने नहीं आई है। यह सूची 10:00 बजे सुबह तक सार्वजनिक होगी। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल से मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची आ गई है। मगर झारखंड मुक्ति मोर्चा में दावेदारों की अधिक संख्या के कारण सूची अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    महज 40रु शराब के भुगतान को लेकर गढ़वा में सन्नी पर चली थी गोली, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

    महज 40रु शराब के  भुगतान को लेकर गढ़वा में सन्नी पर चली थी गोली, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

    छह माह बाद भी हार नहीं पचा पा रही झामुमो, गढ़वा विधायक पर लगातार हमले

    छह माह बाद भी हार नहीं पचा पा रही झामुमो, गढ़वा विधायक पर लगातार हमले

    सीओ ने खरसोता में पैक्स गोदाम निर्माण के लिए स्थल का किया निरीक्षण, सीमांकन कराई गई सरकारी जमीन

    सीओ ने खरसोता में पैक्स गोदाम निर्माण के लिए स्थल का किया निरीक्षण, सीमांकन कराई गई सरकारी जमीन

    लोक अदालत में 32 मामलों का निष्पादन, 3.66 लाख रुपए राजस्व की वसूली

    लोक अदालत में 32 मामलों का निष्पादन, 3.66 लाख रुपए राजस्व की वसूली

    अरुणाचल प्रदेश केंद्रीय टीम ने किया नरही पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

    अरुणाचल प्रदेश केंद्रीय टीम ने किया नरही पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

    दूसरे दिन भी चिकित्सालय की जांच जारी

    दूसरे दिन भी चिकित्सालय की जांच जारी
    error: Content is protected !!