कमेटी के सहयोग से मदरसा निर्माण कार्य पूर्ण: सदर इसहाक अंसारी

Location: Meral

मेराल प्रखंड के बाना गांव में गुरुवार को गौसिया सेराजे मिल्लत मदरसा की ग्राउंड फ्लोर की छत की ढलाई कार्य संपन्न हुआ। इस कार्य में गांव के बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने श्रमदान कर अपनी सहभागिता दर्ज की।

मदरसा का निर्माण गांववासियों के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का कहना है कि मदरसा बनने से बाना और आसपास के बच्चों को उर्दू शिक्षा का लाभ मिलेगा।

गांव के सदर इसहाक अंसारी ने मदरसा निर्माण के लिए निशुल्क भूमि प्रदान करने वाले शमसुद्दीन अंसारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने निर्माण कार्य में सक्रियता दिखाने वाले इमाम मौलाना सेराज अंसारी को भी विशेष रूप से बधाई दी।

इस अवसर पर गांव के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार गहने, सोना-चांदी, पैसे और अन्य सामग्रियों का योगदान देकर निर्माण कार्य में सहयोग किया।

निर्माण समिति के सदस्य:
मदरसा निर्माण समिति के सेक्रेटरी मुस्ताक अंसारी, खजांची रियाज अंसारी, मोहम्मद अजहर अंसारी, एजाज अंसारी, सरताज अंसारी, सफीक अंसारी और वकील अंसारी समेत अन्य लोगों ने निर्माण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

आगे की योजना:
समिति ने बताया कि यह मदरसा का पहला तल है और जल्द ही ऊपरी तल की ढलाई का कार्य भी लोगों के सहयोग से किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!