चंपई सोरेन की जासूसी करते दिल्ली में पकड़े गए झारखंड पुलिस के दो अधिकारी, हनी ट्रैप की भी हुई कोशिश, असम के सीएम ने किया बड़ा खुलासा, राज्यपाल से होगी शिकायत

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन की जासूसी करते झारखंड पुलिस के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चाणक्यपुरी थाने में दोनों अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
जासूसी के साथ-साथ चंपई सोरेन को हनी ट्रैप में भी फसाने की कोशिसाने की गई। लेकिन मामले का खुलासा हो गया। असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी हिमानता विश्व सरमा ने आज गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। हेमंत सोरेन अपनी सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे। उनके कहने पर चंपई सोरेन की जासूसी कराई जा रही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल से इस मामले की शिकायत कर पूरे मामले की जांच करने की मांग करेगी। वैसे दिल्ली पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारी सरकार के एक बड़े अधिकारी के कहने पर जासूसी के लिए लगाए गए थे। दोनों अधिकारी रांची से लेकर कोलकाता व दिल्ली तक उनका पीछा कर रहे थे। कोलकाता के रास्ते यह दोनों अधिकारी भी दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में वहीं रूम बुक कराया जहां पर चंपई सोरेन ठहरे हुए थे। पिछले दो यात्राओं से सोरेन का यह लोग पीछा कर रहे थे। ताज होटल में कौन चंपई सोरेन से मिल रहा है
क्या बातें हो रही हैं इस सब की जानकारी ये लोग सरकार तक पहुंचा रहे थे। फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे। चंपई सोरेन के आसपास एक महिला भी घूम फिर रही थी। उन्हें हनी ट्रैप में भी फसाने की कोशिश की गई।
उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन के लोगों को जब संदेह हुआ तब दोनों को पकड़ा गया। पहले तो दोनों ने अपने को पत्रकार बताया लेकिन जब पूछताछ की गई तब पता चला कि दोनों स्पेशल ब्रांच के अधिकारी हैं। इसके बाद तत्काल दिल्ली पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया। दोनों फिलहाल चाणक्यपुरी थाने में पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास दोनों के नाम भी हैं। और उस अधिकारी का भी नाम है जिसके कहने पर दोनों को इस काम के लिए लगाया गया था।
इस मामले के खुलासे के बाद झारखंड की राजनीति में फिर से तूफान की संभावना है। चंपई सोरेन आज ही दोपहर बाद दिल्ली से रांची लौटने वाले हैं। वह मंत्रिमंडल और झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!