चंपई सोरेन दिल्ली में, राजनीतिक हलचल तेज, असम के मुख्यमंत्री ने भाजपा में आने का दिया निमंत्रण, हेमंत भी आ जाएं

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। चंपई सोरेन के दिल्ली पहुंचते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इधर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा ने चंपई सोरेन को लेकर रांची में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन बहुत बड़े नेता हैं यदि वह भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। हम तो चाहते हैं कि वह भाजपा में शामिल होकर झारखंड के विकास के लिए कम करें। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन से उनकी पिछले 5-6 महीने से बातचीत हो रही है। लेकिन कभी कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है। यदि वह भाजपा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि हम तो यह भी चाहते हैं कि झारखंड के हित में हेमंत सोरेन भी भाजपा में शामिल हो जाए। झारखंड में घुसपैठियों की सबसे बड़ी समस्या है। हेमंत सोरेन इस समस्या का हल करें हमें कोई आपत्ति नहीं । क्योंकि आदिवासियों को सबसे अधिक नुकसान बांग्लादेशी घुसपैठियों से हो रहा है। इनका अस्तित्व खतरे में है। हेमंत नेतृत्व करें, समस्या का समाधान करें, भाजपा उनको ही नेता मान लेगी। उन्होंने झारखंड में बेरोजगार युवाओं से हर साल 5 लाख नौकरी देने का जो वादा किया है वह पूरा करें। भाजपा तो चाहती है कि उन्होंने जो वादा किया है उसे वह पूरा करें । झारखंड के विकास के मामले में हम कोई राजनीति करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा पहले देश है, झारखंड है तब फिर भाजपा है। इधर है हिमनता के बयान से या साफ हो गया है की चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं या फिर कोई अलग पार्टी बनकर चुनाव में भाजपा से गठबंधन कर सकते हैं।चंपई सोरेन दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह दो दिनों तक दिल्ली में रखेंगे। इस दौरान जो भी फैसला होगा आपको बता देंगे। अभी हमारी किसी से बातचीत नहीं हुई है। चंपई सोरेन के साथ उनके दोनों बेटे बाबूलाल वकील सोरेन के साथ मीडिया सलाहकार चंचल दास भी है। चंपई सोरेन की झारखंड की चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से भी बातचीत हो सकती है। वह गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। सोरेन के दिल्ली पहुंचने के साथी राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चंपई सोरेन क्या फैसला लेते हैं अब इस पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!