सीएस के द्वारा भवनाथपुर में अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटर के विरुद्ध छापेमारी से हड़कंप

Location: Bhavnathpur

गढ़वा सीएस अशोक कुमार के द्वारा अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटर के विरुद्ध छापेमारी किये जाने की खबर से ही भवनाथपुर में अवैध तरीक़े से संचालित करने वाले कई अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटर के दुकानों का सटर धड़ाधड़ बंद हो गये,और ऐसे कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया। सीएस ने कहा कि बगैर दस्तावेज के क्लीनिक संचालित हो रहा होगा,तो जांचोपरांत संचालक पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने क्लीनिक को तत्काल बंद करने की नसीहत दे दी।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जबाब में कहा कि भवनाथपुर के संचालित हो रहे अवैध क्लीनिक,दवा दुकानों में बगैर डॉक्टर के ही इलाज किया जाना और बगैर लाइसेंस के गलत तरीक़े से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर के संचालकों पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य करने वाले संचालक सीधा मरीजों के जान से खिलवाड़ कर रहें है,जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जबकि सीएस ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी देखी। उन्होंने कर्मियों को समयानुसार कार्य करने की नसीहत दी।
मौके पर अस्पताल के प्रभारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि सीएचसी अंतर्गत आधा दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम नहीं है, जिससे कार्य कराने में परेशानी हो रही है,जिस पर सीएस ने पूरे जिला में कर्मियों की कमी की बात कही। उन्होंने कहा इसी व्यवस्था में से एएनएम के बिना खाली पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरंगी और केतार में इस महीने के अंत तक एएनएम की प्रतिनियुक्त की जाएगी। वहीं सीएचसी में बंद पड़े एक्स-रे मशीन को सदर अस्पताल और मझिआंव सीएचसी के साथ ही सारी अड़चनों को दूर करके जल्द ही चालू करने का अश्वासन दिया।
मौके पर सीएचसी के प्रभारी डॉ दिनेश कुमार,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक,लिपिक अरुण लकड़ा,सुनील पटेल,चंद्रशेखर प्रसाद आदि कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!