बसपा प्रत्याशी अजय मेटल 22 अक्टूबर को गढ़वा रंका विधानसभा से करेंगे नामांकन

Location: Garhwa


गढ़वा: रंका विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल 22 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बसपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राम बाबू चिरगैया भी उपस्थित रहेंगे।
बसपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार रवि ने बताया कि अजय मेटल ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर भव्य नामांकन रैली का हिस्सा बनने का विनम्र आग्रह किया है। श्री मेटल 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपने पैतृक गांव छप्परदगा, डंडा प्रखंड से नामांकन के लिए रवाना होंगे। भीखही मोड़ होते हुए वे जिला मुख्यालय गढ़वा पहुंचेंगे, जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार वे समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री राम बाबू चिरगैया, श्री एस दिनकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नथुनी राम, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम, जिला महासचिव शिवशंकर मेहता, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल मल्लाह, नंदू राम, और कुंदन मेहता सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!