बसपा की ‘झारखंड बचाव यात्रा’ से चुनावी बिगुल, भ्रष्टाचार और भूमि लूट पर कड़ा वार

Location: Garhwa

गढ़वा: बहुजन समाज पार्टी ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से संघर्षशील युवा विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल के नेतृत्व में मंगलवार को बसपा जिला कार्यालय चिरौंजिया मोड़ से झारखंड बचाव यात्रा सह जागरूकता रैली प्रारंभ की गई। इस यात्रा का समापन विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए लोगों को संबोधन के बाद किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नथुनी राम, गढ़वा जिला अध्यक्ष प्रमोद राम, पलामू जिला अध्यक्ष अशोक राम, महासचिव शिव शंकर मेहता, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम उपस्थित थे। बसपा के केंद्रीय राज्य प्रभारी गयाचरण दिनकर के निर्देशानुसार आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य झारखंड की जल, जंगल, जमीन और संविधान की रक्षा करते हुए लोगों को जागरूक करना था।

विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ दलों की उदासीनता के चलते झारखंड की बहुमूल्य खनिज संपदा और बहुजन वर्गों की जमीनों की लूट जारी है। राज्य में बढ़ती भुखमरी, गरीबी, पलायन, महंगाई और घोर भ्रष्टाचार के विरोध में यह यात्रा निकाली गई है।मौके पर राकेश कुमार पांडे, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल मल्लाह, राजेश कुमार पाल, सुरेश चौधरी, बिरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, मैनुद्दीन अंसारी, ललन, विनोद चौधरी, नसरुल अंसारी, तारिक अनवर, समसुल अंसारी, अमित कुमार, आकाश राम समेत सैकड़ों लोग इस जागरूकता रैली में शामिल हुए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!