ब्रेकिंग न्यूज़ – विधायक जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम की सदस्यता रद्द

Location: रांची

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने दो विधायकों के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई का फैसला लिया। विधायक जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम की सदस्यता रद्द कर दी।
2019 के चुनाव में जेपी पटेल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मांडू से विधायक चुने गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में मुख्य सचेतक भी बनाया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के ठीक पहले जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद और हजारीबाग से लोकसभा का कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद भी इन्होंने भाजपा विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने स्पीकर के यहां दल बदल के तहत कार्रवाई करने की मांग करते हुए स्पीकर कोर्ट में मामला दायर किया था।
इधर, बोरियों से झामुमो के टिकट पर चुनाव जीते लोबिन हेंब्रम ने पार्टी से विद्रोह कर संथाल परगना के राजमहल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। पार्टी ने लोबिन हेंब्रम को निष्कासित कर दिया था। पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर से स्पीकर के यहां हेंब्रम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दोनों मामले की सुनवाई स्पीकर न्यायाधिकरण में की थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद स्पीकर ने आज अपना फैसला सुनाते हुए दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में सत्र शुरू होने के 1 दिन पहले स्पीकर ने दो विधायकों के खिलाफ सदस्य रद्द कर बड़ा फैसला लिया। अभी हाल ही में लोबिन हेंब्रम ने विधानसभा में बहुमत साबित करने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में मतदान भी किया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!