ब्रेकिंग न्यूज-रामदास सोरेन बनेंगे मंत्री, कल लेंगे शपथ

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक रामदास सोरेन हेमंत सोरेन सरकार में नए मंत्री बनाए जाएंगे। चंपई सोरेन के इस्तीफा के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कोल्हान प्रमंडल के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाने का फैसला लिया है। रामदास सोरेन को कल मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। राजभवन को शपथ दिलाने को लेकर रामदास सोरेन का नाम भेज दिया गया है। रामदास सोरेन भी कोल्हान प्रमंडल से आते हैं और पार्टी के पुराने नेता हैं।झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंपई सोरेन के जाने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का फैसला लिया है। रामदास सोरेन को चंपई सोरेन वाले विभाग ही दिए जाने की संभावना है। इधर राजपाल संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर चंपई सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। रामदास सोरेन को मंत्री बनाए जाने की सूचना दे दी गई है। रामदास सोरेन झारखंड में सबसे कम अवधि तक मंत्री बनने वाले मंत्री होंगेl कोल्हान की राजनीति में वह चंपई सोरेन की भरपाई करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
error: Content is protected !!