भाजपा रमकंडा मंडल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा, 2 नवंबर को होगा सम्मेलन

Location: Garhwa

भाजपा रमकंडा मंडल की बैठक मंडल कार्यालय रमकंडा में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के सभी सातों मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने घोषणा की कि 2 नवंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सातों मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में गढ़वा और रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रितेश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शासन से त्रस्त हो चुकी है और अब सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने झामुमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने झारखंड को लूटने का काम किया है और गढ़वा में गुंडाराज और माफियाराज स्थापित किया है। चौबे ने कहा कि जनता अब झामुमो के प्रलोभनों और चाल-चलन को समझ चुकी है और भाजपा प्रत्याशी की गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड बहुमत से जीत निश्चित है।

इस मौके पर भाजपा रंका उत्तरी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश दास की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री राजु सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रेम यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sandeep Jaiswal

Location: Garhwa Sandeep Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव : लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव : लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी

74वें सप्ताह भी जारी रहा अग्रवाल परिवार का सेवा संकल्प, सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच बांटी गई खिचड़ी

74वें सप्ताह भी जारी रहा अग्रवाल परिवार का सेवा संकल्प, सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच बांटी गई खिचड़ी

झामुमो नेता रामनाथ तुरी को अंतिम विदाई, शोक में डूबा संगठन और समर्थक   

झामुमो नेता रामनाथ तुरी को अंतिम विदाई, शोक में डूबा संगठन और समर्थक   

नामधारी कॉलेज के एनसीसी कैडेट देशसेवा के संकल्प के साथ प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना

नामधारी कॉलेज के एनसीसी कैडेट देशसेवा के संकल्प के साथ प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने किया मेदिनीनगर केंद्रीय कारा का निरीक्षण

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने किया मेदिनीनगर केंद्रीय कारा का निरीक्षण

चैनपुर बाजार की जनता ने भाजपा नेत्री स्मिता के प्रती जताया आभार

चैनपुर बाजार की जनता ने भाजपा नेत्री स्मिता के प्रती जताया आभार
error: Content is protected !!