भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में मांगा वोट

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): झारखंड में सत्ता पर कब्जा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नए षड्यंत्र रच रही है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को गोसांईंबाग में आयोजित चुनावी सभा में झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की। सोरेन ने भाजपा पर रोटी, बेटी, माटी और “बटेंगे तो कटेंगे” जैसे मुद्दों के जरिए राज्य को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “झारखंड के लोग न बटेंगे, न टूटेंगे, लेकिन इस चुनाव में भाजपा की कुटाई जरूर होगी।”

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य है, जबकि इसके पास पर्याप्त खनिज, जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधन हैं, जिनका फायदा लोगों को मिलना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इन संसाधनों का लाभ उठाकर केवल अपने हित में काम किया है। कोरोना काल में उनकी सरकार ने राज्य से बाहर फंसे लोगों को हवाई जहाज से घर पहुंचाने का काम किया।

हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की मंईयां सम्मान योजना, ऋण माफी योजना, बिजली बिल माफी, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, और सावित्रीबाई फुले योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए झामुमो के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी लोगों को डरा-धमकाकर और धार्मिक मुद्दों को उभारकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री झारखंड में घूम-घूमकर सरकार गिराने की साजिश कर रहे हैं और चुनाव बाद केंद्र सरकार पर सहारा से पैसे दिलाने के लिए दबाव बनाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!