Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर : भवनाथपुर बस्ती निवासी सह विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह के पिता बंशीधर सिंह 74 वर्ष का निधन शुक्रवार की देर शाम में हो गई। वें बिगत कई माह से बिमार चल रहे थे।
उनका दाह संस्कार खैरवा सोन नदी तट के किनारे किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र अरविंद कुमार ने दी। उनकी निधन की खबर सुनकर भाजपा के विधायक भानु प्रताप साही ,मनोज पहाड़िया ,जयप्रकाश यादव ,अनिल चौबे ,भानू गुप्ता ,विपिन चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय यादव, सांसद प्रतिनिधी इंद्रदेव प्रसाद यादव, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, गोविंद सिंह, गिरवर सिंह ,अरुण कुमार सिंह, नवल सिंह सहित कई गणमान्य लोगो ने संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।











