भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया प्रखंड कार्यालय पर धरना

Location: Bhavnathpur

बिशुनपुरा

भाजपा बिशुनपुरा मंडल की ओर से भवनाथपुर विस् क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अवध विहारी गुप्ता एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सहित राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे का कोई भी काम इस सरकार में नही हो रहा है।इसके अलावे प्रखंड में झामुमो के संरक्षण में सामन्तवाद और अपराधी फल फूल रहे हैं।जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है।भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने कहा कि गढ़ परिवार के द्वारा एक ही जमीन को कई बार बेचने का कार्य किया जाता है।
पिछ्ले दिनों लगातार तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की घटना इसका ताजा है। सभा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य शारदा महेश प्रताप देव,भगत दयानंद,जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी,पुष्प रंजन,कृपाल सिंह,लक्ष्मण राम,मनोज पहाड़िया, अनिल चौबे, कृष्णा विश्वकर्मा,जितेंद्र दीक्षित,अजय पाल,धर्मेंद्र सिंह,पंकज सिंह, रामलला दुबे ने भी संबोधित किया। सभा के बाद अंचल निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता को छह सूत्री मांग पत्र सौपा गया।मौके पर अवधबिहारी गुप्ता,अशोक पासवान,दिनेश चंद्रवंशी,रामलखन मेहता,मनदीप मेहता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!