भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार संथाल परगना पहुंचे चंपई सोरेन, सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, लोबिन और सीता सोरेन रहे साथ

रांची : भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज पहली बार संथाल परगना पहुंचे। पाकुड़ के हिरणपुर में उन्होंने मांझी परगना सम्मेलन में भाग लिया। उनके साथ शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू पूर्व विधायक सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम भी सम्मेलन में थे। चंपई सोरेन का यहां जोरदार स्वागत किया गया। चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है। यहां 44% से घटकर आदिवासियों की संख्या 28% हो गई। आखिर हमारे समाज के लोग कहां गए। उनके गांव, घर, जमीन पर कौन कब्जा कर लिया। बहू बेटियों की इज्जत कौन लूट रहा है। यह गंभीर मामला है। सरकार चुप है। मुंह छुपा कर बैठी हुई है और वोट के लिए आदिवासियों के हितों से समझौता कर रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हम आदिवासी समाज को बचाएंगे। उनका अस्तित्व मिटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि संथाल परगना का क्षेत्र वीरों की धरती है। हजारों लोगों ने कुर्बानी दी है। यह वीर सिद्धू कानों की धरती है। आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व संघर्ष करेंगे। हेमंत सोरेन पर खूब बरसे। लोबिन हेंब्रम और सीता सोरेन ने भी बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से आदिवासियों के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट पर हमला बोला। तीनों नेता पहली बार संथाल में एक साथ मंच पर दिखाई दिए तीनों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। ज्ञात हो कि तीनों बड़े आदिवासी नेता झामुमो छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!