भाजपा को झटका: पूर्व सांसद घुरन राम के रिश्तेदारों समेत 200 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा नेता पूर्व सांसद घुरन राम के कई रिश्तेदारों सहित रंका, मेराल, गढ़वा आदि प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से 200 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। इसके अलावा, रंका और मेराल क्षेत्र के कई ग्रामीण चिकित्सक भी झामुमो में शामिल हुए।

शुक्रवार को गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित समारोह में इन सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ठाकुर ने सभी का स्वागत किया और पार्टी का पट्टा पहनाकर मिठाई खिलाई।

पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से लखेया, संगबरिया, करकोमा, मेराल, पिपरा आदि गांवों के राज कुमार साह, विनोद कुमार पासवान, जयप्रकाश चंद्रवंशी, मनोज बैठा, कृपाल भारती, सुशील कुमार, बहादुर राम, संतोष पासवान और अन्य नाम शामिल हैं।

इन सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री ठाकुर को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता को झारखंड सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

मंत्री ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा वोट और जनता का हक दोनों लूटती है। पिछली रघुवर सरकार में प्रदेश के 11 लाख लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर उन्हें अनाज से वंचित किया गया था।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए बाहरी राज्यों से नेताओं को बुलाया जा रहा है।

ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस वादे का भी जिक्र किया जिसमें हर घर को एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगली सरकार बनते ही यह वादा पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!