भाजपा की पलामू प्रमंडल में परिवर्तन 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 को समाप्त होगी

Location: रांची


रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज भाजपा की आगामी 20 सितंबर से प्रारंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। श्री मरांडी ने बताया कि आगामी 20 सितंबरसे 3 अक्टूबर भाजपा अपने सभी 6 सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकलेगी। कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम, 65 सार्वजनिक रैली होगी जिसमे राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा        21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी।
हजारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी। दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और 1 अक्टूबर को संपन्न होगी। संथाल परगना प्रमंडल की यात्रा 20 सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को संपन्न होगी। धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26 सितंबर को संपन्न होगी। और कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और 2 अक्टूबर को संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 5 वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया है। झारखंड के लोगो की पहचान ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। झारखंड की पहचान लूट खसोट, भ्रष्टाचार, नोटो के पहाड़ से हो गई है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन को नहीं लूटा बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। कहा कि यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है।
उन्होंने कहा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो के नारों के साथ जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में 1800 एकड़ से अधिक जमीन का फर्जीवाड़ा हुआ है जिसमे सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए 3000करोड़ से अधिक रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके तार कोलकाता तक जुड़े हैं।
“भाजपा की परिवर्तन यात्रा जन भावनाओं की प्रतीक : दीपक प्रकाश”

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन केलिए है। यह यात्रा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में मिल का पत्थर साबित होगी। प्रेसवार्ता में यात्रा से सहसंयोजक, प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा एवम प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    झारखण्ड बिरोधी व लुटेरा सिवील सर्जन डा0 अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार करो,झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा।

    झारखण्ड बिरोधी व लुटेरा सिवील सर्जन डा0 अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार करो,झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा।

    भवनाथपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों की शहादत को किया गया नमन

    भवनाथपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों की शहादत को किया गया नमन

    मझिआंव में बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक, अबुआ आवास और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

    मझिआंव में बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक, अबुआ आवास और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

    भवनाथपुर में सड़क हादसा, बिजली गिरना और आपसी विवाद समेत चार अलग-अलग घटनाओं में 13 से अधिक लोग घायल, कई रेफर

    भवनाथपुर में सड़क हादसा, बिजली गिरना और आपसी विवाद समेत चार अलग-अलग घटनाओं में 13 से अधिक लोग घायल, कई रेफर

    प्रियदर्शनी अस्पताल में हिप जॉइंट का सफल प्रत्यारोपण, मरीज को मिला नया जीवन

    प्रियदर्शनी अस्पताल में हिप जॉइंट का सफल प्रत्यारोपण, मरीज को मिला नया जीवन

    गोलीकांड पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी शर्मनाक : धीरज दुबे

    गोलीकांड पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी शर्मनाक : धीरज दुबे
    error: Content is protected !!