बिशुनपुरा में बायीं बांकी नहर से दवा बरामद

Location: Bhavnathpur

बिशुनपुरा

बायीं बांकी नहर के तेज बहाव में काफी मात्रा में जरूरी दवा को ग्रामीणों ने रविवार को बरामद कर थाना को सौप दिया।जानकारी के अनुसार आयरन, फोलिक एसिड का सिरप ल्काफी मात्रा में नहर में बहने के ख्याल से फेंका हुआ पाया गया है। जिससे ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों के अनुसार नहर में फेंका गया दवा जो पानी की तेज बहाव में बह रहा था जिसे देख पातागड़ा के ग्रामीण आपस में चर्चा करने लगे कि यह क्या चीज पानी में बह रहा है तत्काल वहां पर बैठे लोगों में से कुछ लड़को ने नहर में छलांग लगाकर तीन पेटी दवा निकालने में सफल रहे। बाकी पेटी नहर में संध्या ग्राम की ओर बहता हुआ चला गया।इस दौरान पानी से पेटी निकलने के दौरान पेटी भी फट गया था। बरामद दवा में बताया गया कि आयरन का सिरप 60 एमएल में लगभग 300 पीस में है। जिसे एक वर्ष से पांच वर्ष के बच्चों के बीच वितरण करना था।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह से खुले में दवा फेंकना पर्यावरण तथा जीव जंतु के लिए खतरनाक हो सकता है।एक तरफ बड़ी संख्या में लोग दवा की कमी के लिए जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में दवा फेक जा रहा हैं आखिर ऐसी चीजों पर नकल कसने वाली व्यवस्था कहां सो रही थी? मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने दवा को जब्त कर थाना ले गये।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!