भवनाथपुर एसबीआई शाखा ने मकरी की लाभुक को सौंपा 2 लाख का बीमा चेक

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: मकरी पंचायत भवन में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा भवनाथपुर ने सामाजिक सुरक्षा और बीमा योजनाओं को साकार करते हुए मकरी गांव की एक लाभुक को ₹2 लाख का बीमा क्लेम चेक प्रदान किया।

बरवाबांध निवासी स्वर्गीय सुखदेव राम की पत्नी ललिता देवी को यह चेक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत सौंपा गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार और मकरी पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने संयुक्त रूप से लाभुक को चेक प्रदान किया।

लाभुक के परिवार ने असमय हुई मृत्यु के बाद योजना के तहत दावा किया था। शाखा प्रबंधक ने त्वरित प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच और स्वीकृति के बाद चेक सौंपा।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि PMJJBY के तहत केवल ₹330 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख का जीवन बीमा कवर मिलता है। यह योजना हर नागरिक के लिए एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा का विकल्प है।

कार्यक्रम में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सुरेश पाल, प्रिंस कुमार, धनंजय साह, लुकमान राम, रामदश राम, सुनील पासवान, गुड्डी देवी, आशा देवी, ललिता देवी और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!