भवनाथपुर पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, बड़ा हादसा टला

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब एक पिकअप वैन पेड़ से टकराकर लटक गई। घटना शुक्रवार की देर शाम की है, और गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण पेड़ सड़क की ओर झुक गया था, जिसे प्रशासन ने आधा काटकर छोड़ दिया था। यह पेड़ खतरे का कारण बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को पेड़ हटाने की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के दौरान पिकअप वैन (संख्या JH 01DW 2586), जो नगर उंटारी से केतार की ओर कुरकुरे लेकर जा रही थी, शाम करीब 6:30 बजे पेड़ से टकराकर उस पर लटक गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही थाना के एएसआई दिनेश सिंह और नारायण यादव मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए। वैन के चालक रामजी प्रसाद ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!