भा.ज.पा. विधायक की विकास कार्यों में अड़चन डालने की आलोचना, झा0मु0मो0 पार्टी ने किया कड़ा विरोध

Location: Garhwa

गढ़वा: झा0मु0मो0 जिला सचिव मनोज ठकुर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी द्वारा गढ़वा विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों में लगातार अड़चनें डाली जा रही हैं, जो कि न केवल अनुचित है, बल्कि गरीब, असहाय और दलित वर्ग के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। माननीय पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के अथक प्रयासों से गढ़वा विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हो रहे हैं, जिनमें रंका, रमकण्डा, और चिनियाँ रोड का चौड़ीकरण, फरठिया में रोड निर्माण, आदि शामिल हैं। इन कार्यों के बीच भाजपा विधायक ने केवल अपनी स्वार्थ की वजह से इन्हें रोकने की कोशिश की है, जो बहुत ही निंदनीय है।

भा.ज.पा. का उद्देश्य गढ़वा विधानसभा में विकास को रोकना और जनहित के कार्यों को बाधित करना था, लेकिन माननीय श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी ने यह साबित कर दिया कि अगर जनप्रतिनिधि सच में काम करना चाहें तो विकास संभव है। भाजपा विधायक से यह पूछा जाता है कि क्या गढ़वा विधानसभा में हो रहे इन विकास कार्यों को रोकना उचित था

भा.ज.पा. विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने पिछले दस वर्षों में गढ़वा विधानसभा में कोई भी विकास कार्य नहीं किया। सिर्फ 40 करोड़ रुपये की विधायक मद की राशि का गबन किया गया। वहीं, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में गढ़वा विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अंजाम दिया।

विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों पर लगाए गए झूठे आरोपों की भी कड़ी आलोचना की गई है। उनका यह प्रयास बहुत ही निंदनीय है, क्योंकि प्रशासनिक अधिकारी सभी के होते हैं और इनकी गीदड़-भभकी से कोई डरने वाला नहीं है। विधायक के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की आंशका जताई गई है, जिनका छटपटाहट यह बताता है कि वे सिर्फ उगाही के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन झा0मु0मो0 पार्टी के रहते उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

मनोज ठाकुर, जिला सचिव झा0मु0मो0, ने भाजपा विधायक से अपील की है कि वे गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लिए ठंड से बचने के उपाय, कंबल, राशन, और वृद्धावस्था पेंशन की योजना लागू करें। साथ ही मनरेगा में बकाया मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करें और नई योजनाओं की शुरुआत करें, ताकि जनता को यह महसूस हो कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं

झा0मु0मो0 पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि भाजपा विधायक के जनविरोधी कार्यों का विरोध किया जाएगा और पार्टी समय-समय पर इन कार्यों का विरोध करेगी। गढ़वा विधानसभा में किसी भी प्रकार की मनमानी, खासकर विकास कार्यों में रुकावट डालने की अनुमति नहीं दी जाए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!