बरडीहा थाना के 16वें प्रभारी बने ऋषिकेश कुमार सिंह

Location: Manjhiaon

मझिआंव

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, एसआई ऋषिकेश कुमार सिंह को बरडीहा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पहले वह रमना थाना में पदस्थापित थे, लेकिन 1 अक्टूबर, मंगलवार को उन्होंने बरडीहा थाना में 16वें थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया।

इसके पूर्व, 26 सितंबर को भवनाथपुर थाना से स्थानांतरित हुए कृष्ण कुमार ने बरडीहा थाना में 15वें थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया था, लेकिन उनका स्थानांतरण रांची हो जाने के कारण मात्र 5 दिनों के अंतराल में ऋषिकेश कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

नए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने योगदान के बाद बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। पुलिस का कर्तव्य है कि वह जनता को शांति और सुरक्षा प्रदान करे, और वह इस दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!