Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज बैठा पिता राजेंद्र बैठा की मौत रविवार की रात केरल में हो गई। जानकारी के अनुसार गत 17 अगस्त की रात मनोज सरिया शटरिंग का कार्य करने केरल गया था। बताया जाता है कि दिन में काम कर रात में अपने कमरे में मोबाइल देख रहा था। देर रात हिचकी आया और बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में साथ रह रहे लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। साथियों के द्वारा मनोज का शव घर लाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह तक शव घर पहुंचने की संभावना है। मौत की सूचना मृतक के स्वजनों को नहीं दी गई है। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। पुत्र सबसे छोटा डेढ़ वर्ष का है। मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।