बंशीधर नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा जागरूकता बाइक यात्रा निकाली गई

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा को लेकर विधायक भानु प्रताप शाही की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता बाइक यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा जंगीपुर से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से भवनाथपुर मोड़, हेन्हो मोड़, अहिपुरवा मोड़, बस स्टैंड, चेचरिया, गोसांईंबाग, पुरैनी, नरखोरिया होते हुए महदेईया गांव जाकर समाप्त हुआ। तिरंगा जागरूकता बाइक यात्रा में शामिल विधायक भानु प्रताप शाही सहित सभी लोग मनोज तिवारी के गाना खाली कारगिल नाहीं पूरा पाकिस्तान चाही एवं देशभक्ति गीतों पर झूमते चल रहे थे। बाइक यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय सहित आजादी के सेनानियों के प्रति नारेबाजी करते चल रहे थे। विधायक ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालकर शहिदों व महापुरुषों को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से पहले घर पर तिरंगा नहीं लगाया जाता था। पर जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से हर कोई अपने घर पर तिरंगा लगा रहा है। तिरंगा जागरूकता बाइक यात्रा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, निवर्तमान वार्ड पार्षद नीरज कुमार, विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, पूर्व प्रमुख रविंद्र कुमार पासवान, उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, राकेश चौबे, अविनाश कुमार, विनित कुमार, अशोक सेठ, लक्ष्मण राम, शैलेंद्र शुक्ल, राजीव रंजन, जितेंद्र विद्यार्थी, बलजीत सोनी, मुकेश चौबे, संजय कसेरा, विकास पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो के लोग शामिल थे। 

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!