बैडमिंटन टूर्नामेंट उद्घाटन के लिए विधायकों को दिया गया निमंत्रण

Location: Manjhiaon

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के गढ़ परिसर में 5 जनवरी को “नया सवेरा, नया उजाला” के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्रामपुर और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

खेल आयोजक और युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों ने विधायक का शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

मारुति नंदन सोनी ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह और भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों नेता संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मौके पर आयोजक टीम के सदस्यों में पप्पू जायसवाल, नौशाद खान, पप्पू खलीफा, सनी चंद्रवंशी, विक्की सिंह, मिथिलेश कमलापुरी, चिंटू चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!