बदलेगा डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम

Location: रांची

रांची: डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम जल्द बदल जाएगा। यह स्टेशन आने वाले दिनों में मेदिनीनगर के नाम से जाना जाएगा। डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैद्धांतिक सहमति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से अब यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। वहां से नाम बदले जाने पर मुहर लगेगी । इसके बाद सरकार डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर करेगी।
वर्षों पूर्व डाल्टनगंज शहर का नाम बदलकर मेदिनीनगर कर दिया गया है लेकिन स्टेशन का नाम अभी भी डाल्टनगंज है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच यह मामला वर्षों से लंबित था। गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच पत्राचार चल रहा था। अब आज इस मामले में मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। पलामू के लोग लंबे समय से डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर किए जाने की मांग कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!