असम के मुख्यमंत्री और कोयला राज्य मंत्री आज गढ़वा में, भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के नामांकन में होंगे शामिल

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी का नामांकन आज होगा। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शरमा और केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सुबह 10:00 बजे गढ़वा पहुंचेंगे।
यह जानकारी गढ़वा जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने दी। उन्होंने बताया कि नामांकन कार्यक्रम के लिए भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। भाजपा पूरी तरह से एकजुट है और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सत्येंद्र नाथ तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए नामांकन में शामिल होंगे।

ठाकुर प्रसाद महतो ने आगे बताया कि झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी हेमंता विश्व शरमा और केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे स्वयं नामांकन में शामिल होंगे। दोनों नेता सुबह 10:00 बजे रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंचेंगे, जहां से भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में टाउन हॉल के मैदान तक जाएंगे। इसके बाद सत्येंद्र नाथ तिवारी अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

महतो ने यह भी बताया कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता सत्येंद्र नाथ तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रात-दिन एकजुट होकर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की विरोध या बगावत की स्थिति नहीं है और सभी को समझा-बुझाकर एकजुट कर लिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!