अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के हड़ताल का एआईएमआईएम ने किया समर्थन

Location: Garhwa

पिछले 27 जुलाई 2024 से नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ को एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने समर्थन दिया है।

इस अवसर पर डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की सभी मांगे जायज हैं। उनकी मांगों को झारखंड सरकार को अविलंब मानते हुए इन्हें हड़ताल से वापस करना चाहिए। ताकि अनुसचिवीय कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जो कार्य बाधित है।वह सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को हड़ताल पर चले जाने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनता का काम बाधित हो जाता है। ऐसे में झारखंड सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।ताकि जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि वे 9 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।लेकिन झारखंड सरकार के द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि झारखंड अनुसूचियां कर्मचारी संघ के 9 सूत्री मांगों में ग्रेड वेतन में संशोधन, प्रोन्नति की कार्य अवधि 4 वर्ष करने, एमएसीपी एवं वरीयता के अनुसार वेतन संरक्षण का लाभ, राज्य स्तरीय उच्च समिति की अनुशंसा के अनुरूप वेतनमान, समाहरनालय संवर्ग में पद नाम का परिवर्तन, समाहरणालय एवं अन्य संलग्न कार्यालय में पद सृजन, झारखंड प्रशासनिक सेवा में 25 प्रतिशत पद समाहरणालय कर्मियों के लिए, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों से तृतीय वर्ग में प्रोन्नति तथा आउटसोर्स कर्मी का नियमितीकरण तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने आदि मांगे शामिल हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के हड़ताल पर बैठे हुए आज 11 दिन बीत गए।बावजूद इसके झारखंड सरकार द्वारा कोई पहल नहीं किया जाना सरकार के उदासीन रवैया को दर्शाता है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष टी एस पांडेय, सचिव रघुवीर कौशिक, प्रमोद कुमार, उमाकांत पांडेय, संजय पांडेय, विकास कुमार, कुमार गौरव, राजेश कच्छप, शैलेश कुमार, रविरंजन कुमार, मोहम्मद नुमान अंसारी, फैयाज खान, आदर्श टोप्पो, सोनम कुमार द्विवेदी, अमित तिवारी, अरविंद सिंह, दीपक चक्रवर्ती, आलोक कुमार, अमरजीत उरांव, अरुण कुमार रवि, उमेश कुमार रवि, वरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!