अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa


गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को रंका प्रखंड के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में जन संवाद का आयोजन किया। इस जनसंवाद में मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान भी किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने रंका प्रखंड के पंचायत सिरोई खुर्द के ग्राम सिंगा कला स्कूल के समीप, सिंगा खुर्द स्कूल के समीप, उंचरी स्कूल के समीप, उंचरी गेरुआ टोला शिव चबूतरा के समीप, सेवाडीह बाजारी टोला स्कूल के समीप, सेवाडीह खरवारी टोला आंगनबाड़ी के समीप, बीरबांध गांव में दुर्गा मंडप कोपी महुआ के समीप, मझिगावां में देवी मंदिर के समीप, सिरोई खुर्द स्कूल के समीप, कटरा पंचायत में सिरोई कला टिकट चुईयां स्कूल के समीप, दमारन आम चबूतरा के समीप, कटरा पंचायत भवन के समिप तथा लरकोरिया स्कूल के समीप जनसंवाद का आयोजन किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार की योजना से राज्य की सभी जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने जिस उम्मीदवार और विश्वास के साथ उन्हें अपना सेवक चुना था, जनता की उम्मीदों पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। गढ़वा वासियों के सहयोग से पूरे गढ़वा की तस्वीर एवं तकदीर बदल गई है। सबसे अधिक बदहाल गढ़वा आज सबसे बेहतर बन गया है। गढ़वा के बेहतर विकास कार्यों में यहां की प्रत्येक जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है। गढ़वा के लोगों ने जब चाहा तभी गढ़वा का विकास हुआ। आगे और बेहतर गढ़वा बनाने के लिए सभी को पूरी तरह से साथ देने की जरूरत है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शुभम मिश्रा, अनिल राम, मृत्युंजय सिंह, जगन्नाथ राम, रामचंद्र यादव, हरखु यादव, रामाधार यादव, कमलेश उरांव, परशु ठाकुर, रामचंद्र प्रजापति, अनिल यादव, शिवनारायण प्रसाद, रविंद्र सिंह, मुखिया कर्मदयाल सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, रणजीत सिंह, विनय यादव, दुखाड़ी सिंह, नंदू यादव, नेजाबुद्दीन अंसारी, रामजतन भुईयां, कमलेश चौधरी, भीखम साव, अनिल चौधरी, नारद सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकेश्वर सिंह, इस्लाम अंसारी, दीपक गुप्ता, कामेश्वर कोरवा, राजन उरांव, रमेश यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!