अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगो का नींद हराम

Location: Garhwa

रमना – इस क्षेत्र में ग्रिड तो बना इससे नियमित बिजली आपूर्ति झारखण्ड बिजली वितरण निगम को मिल भी रही है लेकिन पॉवर ट्रांसफॉर्मर का अचानक से तेल चु जाने के कारण गुरुवार से ही भागोडीह पॉवर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद है। जिससे इस प्रखंड में पिछले 24 घंटा से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। जिससे की कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का लाभ मिल सके। लेकिन बिजली वितरण निगम की घोर लापरवाही से रमना प्रखंड के लोग त्राहि त्राहि कर रहे। कम वर्षात और उमस भारी गर्मी से शुकुन पाने के लिए लोग बिजली पंखा की ओर भाग रहे है परन्तु वहां भी सुकून नहीं। गत तीन चार दिन से दिन और रात में बिजली वितरण निगम के द्वारा बिजली आपूर्ति में अनियमितता के कारण गर्मी से लोगो का हाल बेहाल है।
बिजली वितरण निगम का ऐसा हाल है कि हलकी बूंदा-बांदी के बाद ही तेतिस हजार में फॉल्ट हो जा रहा है ना कोई आंधी न तूफ़ान बस हलकी बारिश में ही पुरे प्रखंड परसवान पॉवर हॉउस से जुड़े ग्रामो को छोड़ कर भागोडीह पावर हॉउस से जुड़े सभी ग्रामो में अंधकार हो जा रहा है।और अब पॉवर ट्रांसफॉर्मर का तेल चु जाना।
इस सम्बन्ध में एसडीओ सुमेश कुमार बताये कि पॉवर ट्रांसफॉर्मर बहुत वाइब्रेट करता है, जिससे तेल लिक होते रहता है और बारिश का मौसम होने कि वजह से पता नहीं चला। इसमें तेल डाल दिया गया है जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!