अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ झामुमो का विरोध प्रदर्शन, बंशीधर नगर में पुतला दहन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार शाम बस स्टैंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले, झामुमो कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर से जुलूस निकालते हुए जोरदार नारेबाजी की। यह जुलूस चेचरिया होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पहुंचा, जहां बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया।

झामुमो के अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने अमित शाह से माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा, “बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

जुलूस में शामिल लोगों ने “बाबा साहब अमर रहें” और “अमित शाह इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। इस मौके पर अमरनाथ पांडेय, लाल हेमेंद्र चौबे, किरण कुमारी, सुरेश शुक्ला, रमेश चंद्रवंशी, अमर राम, राजकुमार राम, माणिक राम समेत कई लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!