आजसू ने अपने पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो को शहादत दिवस पर दिया श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

आजसू पार्टी के संस्थापक झारखंड आंदोलनकारी अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर गढ़ मोहल्ला स्थित अस्थाई जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं उपस्थित सभी नेताओं ने निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शहीद निर्मल महतो का जन्म 25 दिसंबर 1950 को हुआ था। 36 वर्ष के उम्र में 8 अगस्त 1987 को जमशेदपुर में उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।
झारखंड राज्य अलग लेने के लिए क्रांतिकारी आंदोलन की जरूरत थी ऐसे में झारखंड आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 22 जून 1986 को छात्र नौजवानों के बीच ऑल असम स्टूडेंट यूनियन की तर्ज पर झारखंड स्टूडेंट यूनियन का गठन किया।
निर्मल महतो ने योजनाबद्ध तरीके से आजसू के कार्यकर्ताओं को असाम, बोडोलैंड और गोरखालैंड के क्रांतिकारियों की तरह गोरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण लेने के लिए 40 सदस्यीय टीम को असाम भेज कर प्रशिक्षण दिलाया था। असाम से लौटे आजसू के छात्र नेताओं ने झारखंड में उग्र आंदोलन की शुरुआत कर दी। आजसू के आंदोलन से भारत सरकार भी सकते में आ गई। बूटा सिंह जब गृह मंत्री थे तो आजसू के 11 सदस्यों से वार्ता के लिए दिल्ली से स्पेशल विमान रांची भेजा गया था। यह पहला और अंतिम ऐसा अवसर था। जिसमें सवार होकर आजसू के 11 सदस्यीय टीम भारत सरकार से वार्ता की जिसमें सहमति पत्र तैयार हुआ। इस सहमति पत्र को आगे बढ़ाते हुए अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में झारखंड राज्य अलग प्राप्त हुआ। शहीद निर्मल महतो के किए गए कार्यों को राज्य की एक-एक जनता अपने दिल में और स्मरण में रखती है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, केंद्रीय सदस्य नंदू ठाकुर, केंद्रीय सदस्य संतोष केसरी, केंद्रीय सदस्य डॉक्टर इश्तियाक राजा, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर, जिला सचिव इंदल बैठा सोशल मीडिया प्रभारी पूजा शर्मा, जिला सदस्य सरवन राम, नगर मंडल प्रवक्ता मोहम्मद इकराम, विजय कुमार, अरविंद उरांव उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!