एआईएमआईएम ने रंका में आयोजित किया भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘हल्ला बोल, पोल खोल’ कार्यक्रम

Location: Garhwa

गढ़वा: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तत्वावधान में गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के टैंपु स्टैंड में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान
कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से
पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ एम.एन. खान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआइएमआइएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि रंका प्रखंड के लोग अभी भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है। यहां विकास के नाम पर कुछ नही किया गया है। आखिर किसके इसारे पर यहां विकास नहीं किया जा रहा है। यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम
वर्तमान सरकार द्वारा किए गए वादा खिलाफी के खिलाफ में सभी पंचायत में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार ने जो वादा किया था कि पांच लाख युवाओं के रोजगार दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। गैर मजरूआ मलिक को मालिकाना हक दिया जाएगा।किसानों के खेत में पानी दिया जाएगा। लेकिन झारखंड सरकार के द्वारा एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज तक यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता को सिर्फ ठगने करने का काम किया गया है। गरीब, शोषित व वंचितों का आवाज किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा नही उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि 17 साल, दस साल व पांच साल राज करने के बाद भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। इस बार परिवर्तन की लहर है। यहां की जनता अब किसी जनप्रतिनिधि के झांसा में आने वाले नही है। इस बार यहां की जनता नया चेहरा को जनप्रतिनिधि के रूप में मन बना चुका है। इस अवसर पर युवा के जिला अध्यक्ष मोजाहीम अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, एस कुमार पासवान, शिवनाथ राम, नंदलाल सोनी, आरिफ अंसारी, खुश्दिल अंसारी, रंका प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, जहांगीर अंसारी, मोबिन अंसारी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने एआईएमआईएम के नीति और सिद्धांतो से प्रभावित होकर एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को डॉक्टर एम एन खान ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!