एआईएमआईएम के बढ़ते जनाधार देखते हुए कई ग्रामीणों ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण किए

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा प्रखंड के बाना मसूरिया के कई लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि लगातार एआईएमआईएम पार्टी की जनाधार बढ़ रही है। हमेशा इस पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं। इस इस बार यहां की जनता पूरी तरह एआईएमआईएम को समर्थन देने का मन बना लिया है। अब अब यहां की जनता को कोई भी पार्टी नहीं बरगला सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपना विकास किए हैं। जनता के विकास से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे भ्रमण के दौरान जहां जा रहे हैं। वहां समस्या ही समस्या देखने को मिल रहा है। लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर सड़क, बिजली व पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने कहा कि इस बार गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम का परचम लहराएगा। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि वे एआईएमआईएम के नीति और सिद्धांतो से प्रभावित होकर वे लग इस पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की झारखंड सरकार एक भी वादा करने में सफल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दिला सका। यह झूठी सरकार है। उन्होंने कहा कि वे लोग इस बार विधान सभा चुनाव में एआईएमआईएम को जिताने का संकल्प लिए हैं। इस वर्ष विधान सभा चुनाव में यहां एआईएमआईएम का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हैदराबाद में शिक्षा, नौकरी और नौजवानों के भविष्य पर विधानसभा में आवाज उठाई जाती है । उसी तरह एआईएमआईएम के जितने के बाद विधान सभा में छात्र, नवजवान किसान, माता, बहनो, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित मुद्दा को उठाया जाएगा।

किन किन लोगों ने एआईएमआईएम का दामन थामा: एआईएमआईएम का दामन थामने वालों में ग्राम बाना से एमडी औरंगजेब खान, आफताब खान, जावेद खान, आदिल खान, आसिफ खान, शफी अहमद खान, मुजाहिद खान, रिजवान खान, सद्दाम खान, वसीम खान, महबूब खान, अरसुद्दीन खान, समसूल हुदा खान, मंजर खान, फहीमुद्दीन खान, शाहबाज खान, पूतन राम, मंगरु राम, छोटू राम, आसिफ खान, शाह आलम, अख्तर अली, साउथ खान, एजाज खान, आबाद राजा, दिलकश खान, सफदर खान, सोहेल खान, फिरोज आलम खान, ग्राम लापो से निजाम खान, साजन खान, मोहसिन खान, औरंगजेब खान, रेहान खान, लकी खान, फारुक खान, ग्राम मसूरिया से अफजल खान, रुस्तम खान, मुस्तकीम खान, मुमताज खान, ग्राम करचा से इरफान खान, मोहसिन खान, अनीश खान, संजर खान, मंजर खान, शाहबाज खान, नाजिम खान, शाहनवाज खान, वाहिद आलम, याहिया खान, मोहसिन खान, अजहर खान, तनवीर खान, गोल्डन खान, जलाल खान आदि के नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!